राष्‍ट्रीय

भीषण हादसा : चरही घाटी में स्कार्पियो पलटी, चार की मौत, तीन घायल

हजारीबाग
हजारीबाग के चरही में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। हादसे में जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उस गाड़ी का नंबर BR 06 PE 7091 है।

चार लोगों की मौके पर ही मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे की है। बिहार से अपने स्कार्पियो में सवार होकर सात लोग रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए निकले थे। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। स्कार्पियो एक लेन से पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंची और नीचे खाई में जाकर गिर गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तो पाया कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
तीन गंभीर रूप से घायल, गेट काटकर निकाला गया बाहर
इस हादस में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है घायलों को चरही पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दी है। घटना इतनी भयावह थी कि स्कार्पियो के गेट को काट-काट कर मृतकों को बाहर निकाला गया। क्रेन बुलाकर खाई में गिरी कार को खींचकर निकाला गया। एनएच 33 का एक लेन लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। समाचार लिखे जाने तक एनएच 33 पर वाहन सुचारू रूप से चालू हो गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button