राष्‍ट्रीय

रांची में स्पेशल इंटरसिटी का 12 सितंबर को उद्घाटन, पहली बार आएगा विस्टाडोम कोच

रांची

रांची रेलमंडल में पहली बार विस्टाडोम कोच आने वाला है। यह कोच न्यू गिरीडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में होगा। 12 सितंबर को न्यू गिरीडीह-रांची स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन होगा और यह एक विस्टाडोम कोच के साथ रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन को सुबह 10 बजे गिरिडीह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन जमुआ-धनवार-महेशपुर-कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बरकाकाना-मेसरा और टाटीसिलवे होते हुए रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में लगे विस्टाडोम कोच से यात्री ट्रेन के गुजरने वाले रूट में मनोरम प्रकृतिक दृश्य को देख पाएंगे। इस ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे। न्यू गिरीडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस दूसरी ट्रेन होगी, जो हजारीबाग टाउन से सीधे तौर पर जुड़ेगी।

क्या है विस्टाडोम कोच

विस्टाडोम शब्द विस्टा और डोम दो शब्द से बना है। विस्टा का हिंदी अर्थ होता है परिदृश्य और डोम का अर्थ गुंबद आकार से है। इस ट्रेन में लगा विस्टाडोम कोच एक प्रकार से पर्यटक कोच होगा, जिसकी ग्लास की खिड़कियां बड़ी होगी। साथ ही इसमें छत पर भी पारदर्शी खिड़कियां लगी होंगी। इस विस्टाडोम कोच में यात्रा करते समय यात्री साइड के साथ ऊपर की तरफ के दृश्य भी देख सकेंगे। इस कोच का निर्माण आईसीएफ ने किया है। इस कोच में 42-44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। 180 डिग्री पर घूमने योग्य सीटों के साथ पुशबैक कुर्सियां होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button