राष्‍ट्रीय

PM मोदी के साथ हैं अब भी 80 फीसदी भारतीय, विदेशी सर्वे में राहुल गांधी के लिए भी गुड न्यूज

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में 10 में से 8 भारतीय अच्छी राय रखते हैं। यही नहीं फीसदी लोग मानते हैं कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अमेरिका स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में यह बात कही गई है। इस सर्वे के मुताबिक 2024 के आम चुनाव में फिर चुनकर आने के लिए मैदान में उतरने वाले पीएम मोदी अब भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सर्वे में शामिल 10 में से 7 भारतीयों ने माना है कि बीते कुछ सालों में भारत का प्रभाव दुनिया पर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ा है। वहीं 19 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जो मानते हैं कि भारत की स्थिति कमजोर हुई। 13 प्रतिशत का मानना है कि भारत के हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सर्वे में एक दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया है कि राहुल गांधी को 10 में से 6 भारतीय अच्छी भूमिका में देख रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर जरूरी मेहनत कर रहे हैं। सर्वे के इन नतीजों से देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को थोड़ा हौसला मिलेगा। हालांकि 34 फीसदी लोग ऐसे भी रहे हैं, जो राहुल गांधी की भूमिका से प्रभावित नहीं दिखते। इस सर्वे के तहत भारत और उसके बाहर के लोगों की भी राय ली गई है। इससे पता चलता है कि भारत के अलावा भी कई देशों में पीएम नरेंद्र मोदी को लोग लोकप्रिय नेता मानते हैं।

इस सर्वे के नतीजे ऐसे वक्त में आए हैं, जब दिल्ली में जी-20 देशों की समिट होने जा रही है। इसके मुताबिक भारत के बारे में दुनिया के कुल 23 बड़े देशों के लोग सकारात्मक राय रखते हैं। नतीजों के अनुसार 46 फीसदी वयस्क ऐसे हैं, जो मानते हैं कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। 34 फीसदी की राय है कि वह औसत काम कर रहे हैं। भारत के बारे में सबसे ज्यादा प्यार इजरायल में दिखा है। सर्वे के अनुसार 71 फीसदी इजरायली भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं। बता दें कि इजरायल और भारत अब I2U2 संगठन में भी साथ हैं। इसमें अमेरिका और यूएई भी शामिल हैं।

इजरायल समेत ये देश भारत को मानते हैं बेहतर
नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में इजरायल और भारत के रिश्ते और बेहतर हुए हैं। भारत के बारे में खासतौर पर केन्या, नाइजीरिया और यूके में अच्छी राय रखने वाले लोगों की अधिकता है। इन देशों के करीब 60 फीसदी लोग मानते हैं कि भारत अच्छा काम कर रहा है।   

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button