राष्‍ट्रीय

G-20 में आये विदेशी नेताओं की पत्नियों के लिए भी लगाया जाएगा VIP रूट

नईदिल्ली

 जी-20 समिट के दौरान समूह देशों के राष्ट्राध्यक्ष ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नियां भी साथ आएंगी। जब समिट चल रही होगी, उस दौरान लीडर्स की पत्नियां कुछ जगहों का दौरा भी करेंगी। उनके मूवमेंट के वक्त भी सड़कों पर वीआईपी रूट लगाया जाएगा, जिसके चलते लोगों को दिक्कत हो सकती है। खासकर जब लीडर्स की पत्नियां सेंट्रल दिल्ली में जाएंगी, तब ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अलग से एडवाइजरी भी जारी करेगी।

कहां-कहां जाएंगी नेताओं की पत्नियां
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लीडर्स का आगमन 8 तारीख से ही शुरू हो जाएगा। अगले दिन 9 तारीख को जब प्रगति मैदान में समिट शुरू होगी, उसी दौरान दोपहर में लीडर्स की पत्नियों का सेंट्रल दिल्ली के पूसा इंस्टिट्यूट जाने का कार्यक्रम है, जहां पर वो हमारे देश में उगाए जाने वाले कुछ विशेष प्रकार के अनाज, मिलेट्स और प्राचीनकालीन अन्न के बारे में जानकारी लेंगी। इस दौरान वहां कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लंच का आयोजन भी होगा। उसके बाद लीडर्स की पत्नियां इंडिया गेट पर जयपुर हाउस स्थित नैशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट में जाएंगी, जहां पर वह गैलरी देखेंगी, हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग करेंगी और कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां से वे सीधे होटल चली जाएंगी और रात को राष्ट्राध्यक्षों के साथ ग्रैंड डिनर के लिए प्रगति मैदान आएंगी।

10 दिसंबर को राजघाट
अगले दिन 10 सितंबर की सुबह राष्ट्राध्यक्षों के कार्यक्रम के बाद उनकी पत्नियां भी महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगी। इस दौरान भी रूट लगेगा। वहां से वे होटल लौट जाएंगी और फिर राष्ट्राध्यक्षों के साथ अपने-अपने देश लौटेंगी। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष 10 तारीख की रात तक वापस चले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button