राजनीतिक

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी महिला मोर्चा ने अपनी तैयारियां की शुरू

 भोपाल

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन आज से दो दिवसीय भोपाल दौरे पर रहेंगी। वे यहां पर मोर्चा संगठनात्मक बैठक लेंगी। श्रीनिवासन 24 अगस्त को भोपाल पहुंची। उन्होंने यहां पहले दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में संभागीय बैठक में भाग लिया। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया।

गौरतलब है कि श्रीनिवासन अपने दो दिनों के इस दौर पर नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग की प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगी। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व सांसद दर्शना सिंह, पार्टी की प्रदेश महामंत्री, सांसद व मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार, चुनाव की दृष्टि से प्रदेश प्रभारी साल्वी सलाका, सह प्रभारी योगिनी देशपाण्डे एवं रेखा गुप्ता उपस्थित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button