लाइफस्टाइल

भारत आने से पहले चीनी कार कंपनी Chery को बड़ा झटका, Omoda 5 की 8,878 कारें रिकॉल; चेयरमैन ने मांगी माफी

नई दिल्ली
भारत में एंट्री की तैयारी कर रही चीन की कार कंपनी Chery के लिए ग्लोबल मार्केट से आई एक खबर किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. जिस वक्त कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पहचान बनाने और ग्राहकों का भरोसा जीतने का सपना देख रही है, उसी वक्त मलेशिया में उसकी Omoda 5 कार का पिछला एक्सल बॉडी से अलग होने की घटना कंपनी की साख पर सवाल खड़े कर रही है. मामला इतना गंभीर हुआ कि 8,878 कारों को रिकॉल करना पड़ा और कंपनी के चेयरमैन को खुद माफी मांगनी पड़ी.

दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें मलेशिया की सड़क पर एक कार दो टुकड़ों में बंटी नज़र आ रही थी और कार पिछली एक्सल अलग होकर सड़क पर पड़ा था. घटना के वक्त लोग आते-जाते इस कार का वीडियो बना रहे थें. इस मामले में एक बार फिर से Chery Omoda 5 की मतबूती और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया था और लोगों के बीच तगड़ी बहस छेड़ दी थी.

अब इस मामले की जांच शुरू होने के साथ ही कंपनी को 8,878 कारों को रिकॉल करने का फैसला लेना पड़ा. अब Chery के चेयरमैन और प्रेसिडेंट यिन टोंग्यू ने इस घटना को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने चीनी वाहन कंपनियों को भी सलाह दी है कि वे विदेशी बाजारों में कारोबार बढ़ाते समय जल्द मुनाफा कमाने के बजाय ग्राहकों का भरोसा जीतने और लंबे समय तक टिके रहने पर ध्यान दें.

कार न्यूज चाइना के मुताबिक, 21 अक्टूबर को वर्ल्ड इंटेलिजेंट कनेक्टेड व्हीकल कॉन्फ्रेंस (WICV) में बोलते हुए यिन टोंग्यू ने मलेशिया में सामने आई वाहन की क्वालिटी से जुड़े चिंताओं को स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर मलेशिया के इन्वेस्टमेंट, बिजनेस और इंडस्ट्री मिनिस्टर से भी माफी मांगी है. यिन ने कहा कि चीनी कंपनियां विदेशों में केवल जल्दी मुनाफा कमाने के लिए नहीं जा रही हैं, बल्कि वे वहां लंबे समय तक कारोबार करना चाहती हैं.

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दूसरे देशों में कारोबार शुरू करने वाली कंपनियों को वहां के कानून, नियमों और व्यापार करने के तरीकों का सम्मान करना चाहिए.

यह घटना 6 अक्टूबर को मलेशिया के जोहोर बाहरू में हुई थी. यहां Chery Omoda 5 कार का पिछला सस्पेंशन असेंबली और पहिए गाड़ी की बॉडी से अलग हो गए.  इसके बाद मलेशिया के रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (JPJ) ने मामले में हस्तक्षेप किया. 11 अक्टूबर को विभाग ने Omoda 5 के लिए नए व्हीकल टाइम अप्रूवल (VTA) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. इसका मतलब है कि जांच पूरी होने तक इस मॉडल के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई.

विभाग ने मलेशिया में बेची जाने वाली Chery की उन कारों को आइडेंटिफाई करने का निर्देश दिया, जो इस समस्या से प्रभावित हो सकती हैं. इसके लिए कंपनी को पार्ट नंबर, प्रोडक्शन बैच और व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) को चेक करने को कहा है. JPJ की तकनीकी जांच में कारों के प्रोडक्शन और असेंबली के प्रोसेस के साथ क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम की भी समीक्षा की जा रही है. इसके अलावा वेल्डिंग की क्वॉलिटी और एक्सल से जुड़े पार्ट्स की सप्लाई करने वाली कंपनियों की भी जांच की जा रही है.

भारत आने की तैयारी में Cherry
चेरी ऑटोमोबाइल अब भारत में अपनी पारी शुरू करने की योजना बना रही है. ये चीपी कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री के लिए JSW Group के साथ साझेदारी पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि Chery की पहली गाड़ियों की एंट्री 2026 के अंत से लेकर 2027 के बीच शुरू हो सकती है. अगर यह योजना तय समय के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो भारतीय कार बाजार में एक और मजबूत चीनी ऑटो ब्रांड की सीधी एंट्री देखने को मिलेगी. BYD पहले से ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भारत में कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button