राजनीतिक

आज रात तक भाजपा के 40 और प्रत्याशियों का चयन सम्भव…

भोपाल

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज रात तक भाजपा लगभग 40 और प्रत्याशियों का चयन कर सकती है। आज शाम को दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी दोपहर बाद दिल्ली पहुंच रहे हैं।  

बताया जाता है कि शाम को चार बजे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चालीस के लगभग प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। अब यह दूसरी सूची जारी करने के लिए फाइनल बैठक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आज जिन सीटों पर फाइनल चर्चा होने वाली है उनमें से अधिकांश वे सीटें हैं जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

इस बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि यह सूची आज ही जारी करना है या फिर एक-दो दिन बाद इसे जारी करना है। बैठक में राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, हितानंद शर्मा सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे।

एससी-एसटी सीटों पर फोकस
इस बार यह माना जा रहा है कि भाजपा का फोकस एससी और एसटी सीटों पर ज्यादा है। ऐसे में भाजपा की यह दूसरी सूची में इन वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। हालांकि पहली सूची में भी इस वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

सोमवार को सिंगल नाम हो गए थे तय
सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में 40 सीटों पर सिंगल नाम सर्वेसम्मति से नेताओं ने तय कर लिए थे। इस बैठक के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा सोमवार को दिल्ली गए थे। इस बैठक में ही ये सभी नाम तय कर लिए थे। इन नामों पर मुहर लगाने के लिए आज की बैठक में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button